आज भारत में हर किसी का सपना डॉक्टर बनने का होता है। जिसके लिए students को काफी लगन के साथ पढ़ाई करने की जरूरत होती हैं। डॉक्टर बनने के लिए कई सारे medical कोर्स होते हैं। इन Courses में से ही किसी एक course को complete करने के बाद ही Candidate को डॉक्टर की उपाधि प्राप्त होती हैं। भारत में कई सारे Medical Courses है जैसे – MBBS (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery), BDS (Bachelor of Dental Science), BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery), DHMS (Diploma in Homeopathic Medicine and Surgery), आदि।
लेकिन किसी भी कोर्स में admission लेने के लिए students की क्षमता भी देखी जाती हैं। उसी क्षमता को देखने के लिए Colleges और Universities Students का Entrance Exam लेती हैं। NEET भी एक ऐसा ही Exam है जो Medical Course में admission लेने के पहले students को clear करना पड़ता हैं।
नीट क्या होता है? – What is NEET Information in Hindi
NEET एक Entrance Exam है जो किसी भी Medical Course में admission लेने के पहले students को clear करना पड़ता हैं। Entrance exam के results के basis पर students का Medical Courses में admission होता हैं। भारत में NEET की परीक्षा Medical Council Of India (भारतीय चिकित्सा परिषद) के मंजूरी पे होती हैं।
भारत के कई सारे ऐसे भी Medical Colleges है जिनके अपने अलग Entrance Exam भी होते है।
NEET का Full Form क्या है?
NEET Full Form In English – “National Eligibility cum Entrance Test”
NEET Full Form In Hindi – “राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा”
नीट की परीक्षा कौन दे सकते हैं ? – Who Can Give NEET Exam
जो Students Medical Course करने की इच्छा है उनको Medical College में admission लेने से पहले उस College की Entrance Exam clear करनी जरूरी होती है। NEET की परीक्षा भी एक Entrance Exam ही है जिसको clear करने के बाद ही students को College में admission मिल पाता है। अगर कोई students 12वी की परीक्षा Science stream के साथ pass कर लेता है और उस student को Medical Course में interest है तो वह NEET की परीक्षा के लिए जरूर apply कर सकता हैं। Students को NEET की परीक्षा में apply करने के लिए 12वी में minimum 50% marks लाना अनिवार्य होता है। अगर कोई student ST/SC/OBC category से होता है तो उसे विशेष छुट भी मिलती है।
नीट का इतिहास – History of NEET in Hindi
Medical Colleges और Universities में दाखिले को ले के काफी समय से हो रहे धांधली को रोकने की कोशिश की जा रही थी। ने इस धांधली को रोकने के लिए Centralised Entrance Examination System लागू करवाने की मांग की जा रही थी। यह नियम इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुरू हो चुकी थी मगर कुछ निजी कॉलेजों में इसके ऊपर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।
पहले इस Exam का नाम All India Pre Medical Test हुआ करता था। यह परीक्षा पूरे देश में एक साथ हुआ करती थीं। इस परीक्षा के marks के आधार पर students को Medical College में दाखिला दिया जाता था। इस परीक्षा में कुल 180 प्रशन आते थे और सभी प्रश्न 4 marks के होते थे।
NEET का exam भारत में सबसे पहले 5 May 2013 को हुआ था। यह परीक्षा CBSE (Central Board of Secondary Education) द्वारा किया जाता हैं।
नीट परीक्षा के लिए योग्यता – Qualification For NEET Exam
NEET की परीक्षा में apply करने के लिए Candidate की Qualification कम से कम 12वी पास जरूर होनी चाहिए और उनका stream Science stream के साथ होना चाहिए। Candidates के 12वी में कम से कम 50% marks आने चाहिए। ST/SC/OBC category वाले candidates के लिए 10% तक की छूट है। पहले यह परीक्षा Candidates सिर्फ 3 बार ही दे सकते था लेकिन 2018 से यह नियम हटा लिया गया है और Candidate जितनी बार चाहे NEET की परीक्षा को attempt कर सकते हैं।
नीट परीक्षा के लिए आयु सीमा – Age Limit For NEET Exam
NEET का की परीक्षा के लिए Candidate की minimum age 17 वर्ष तक होना अनिवार्य है। Supreme Court के आदेश के अनुसार अभी NEET के परीक्षा में apply करने के लिए Candidate की maximum age की limit हटा ली गई हैं।
नीट की परीक्षा के पैटर्न – NEET Exam Pattern
NEET की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न आते हैं। जिसमें आपके विषय रहेंगे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान। इन सभी विषयो से परीक्षा में प्रश्न आते हैं। प्रत्येक विषय से 45 प्रश्न कर के आ जाते है। हर एक सही उत्तर के लिए आपको 4 अंक मिलते हैं। अगर किसी प्रश्न का उत्तर आप गलत देते हैं तो हर एक गलत उत्तर के लिए आपके 1 अंक काट लिए जाते हैं। अगर किसी प्रश्न का उत्तर आप नहीं देते हैं तो उस प्रश्न के लिए ना ही आपके अंक कटेंगे और ना ही कोई अंक मिलेगा। NEET की परीक्षा 3 घंटे की होती है। इसी 3 घंटे के अंदर आपको सारे प्रश्नों का जवाब देना होता हैं।
नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र की भाषा – Language of NEET Exam Question Paper
NEET की परीक्षा के पेपर कुल 11 भाषाओं में होती है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल व तेलुगु भाषाएं सामिल होती हैं। NEET के परीक्षा में apply करने के समय students परीक्षा की भाषा को खुद चयन कर सकते हैं। Apply करते समय अगर student अंग्रेज़ी भाषा को चुनता है तो उसकी परीक्षा में केवल उसे अंग्रेज़ी भाषा में ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा और यदि student हिन्दी या अन्य किसी भाषा का चयन करता है तो उसे अपनी चयन कि गई भाषा के साथ साथ अंग्रेज़ी में भी प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
नीट परीक्षा के लिए योग्यता अंक – Qualification Marks for NEET Exam
NEET की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए students के category के आधार पर percentage तय किया गया है। जैसे General Category वाले Students को 50% marks लाने होंगे और ST/SC/OBC category वाले students को 40% marks लाने होंगे। अगर आप को भी Medical Course करने की इच्छा है तो आप इस परीक्षा कि तैयारी जरूर शुरू कर सकते हैं।