आज हम जानेंगे DSP का फुल फॉर्म क्या होता है? (DSP Full Form In Hindi) के बारे में क्योंकि हमारे देश में लगभग अधिकतर लोगों का सपना पुलिस में जाने का होता है, क्योंकि पुलिस विभाग की नौकरी एक ऐसी नौकरी होती है, जिसमें व्यक्ति को मान सम्मान के साथ साथ अच्छी सैलरी प्राप्त होती है। इस नौकरी के पीछे लोगों की दीवानगी का कारण यह भी है कि यह एक सरकारी नौकरी होती है और इस नौकरी को प्राप्त करने के बाद उन्हें सरकारी पावर भी प्राप्त हो जाती है।
इसीलिए हर साल हमारे देश में लाखों विद्यार्थी पुलिस विभाग में भर्ती देखते हैं। पुलिस विभाग में वैसे तो कई पद आते हैं, जिनका अपना अपना महत्व होता है,परंतु पुलिस विभाग में ही एक डीएसपी का पद आता है,जो काफी सम्मानजनक पद माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि DSP का मतलब क्या होता है, DSP Ka Full Form Kya Hota Hai, DSP Meaning In Hindi, What Is DSP Full Form In Hindi की जानकारियां तो, आइए जानते है।
DSP का फुल फॉर्म क्या होता है? – What Is DSP Full Form In Hindi?
DSP : Deputy Superintendent of Police
DSP का Full Form “Deputy Superintendent of Police” होता है। हिंदी में DSP का फुल फॉर्म “उप पुलिस अधीक्षक” होता है। यह पुलिस डिपार्टमेंट से संबंधित पद होता है। जो व्यक्ति डीएसपी अधिकारी होता है उसे कई सरकारी अधिकार प्राप्त होते हैं और वह अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके अपने एरिया में कभी भी निरीक्षण पर जा सकता है डीएसपी की पोस्ट पुलिस डिपार्टमेंट में बहुत ही अच्छी और सम्मानित पोस्ट मानी जाती है। जो व्यक्ति इस पोस्ट पर चयनित होता है, उसे समाज में काफी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।।डीएसपी के पद पर नियुक्ति राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा करवाई जाने वाली परीक्षा के द्वारा होती है।
डीएसपी बनने के लिए आवश्यक योग्यता
डीएसपी बनने के लिए व्यक्ति के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और अगर वह अपने ग्रेजुएशन के अंतिम साल में है, तब भी वह इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है,हालांकि इसके लिए उसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के टाइम पर अपने ग्रेजुएशन पास आउट का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। डीएसपी बनने के लिए विषय की बाध्यता नहीं है, उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी विषय में कर सकता है।
डीएसपी की सैलरी कितनी होती है?
पहले डीएसपी की मासिक सैलरी लगभग ₹45000 से लेकर ₹55000 के आसपास थी,परंतु सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद डीएसपी की सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में डीएसपी अधिकारी को महीने की सैलरी के तौर पर ₹80000 से लेकर ₹90000 तक प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा भी इन्हें अन्य कई सरकारी फायदे प्राप्त होते हैं। डीएसपी अधिकारी को रिटायरमेंट के बाद पीएफ और ग्रेजुएटी तथा पेंशन का फायदा भी मिलता है।
डीएसपी अफसर का पोशाक कैसा होता है?
पुलिस विभाग में जो व्यक्ति डीएसपी के पद पर होता है उसकी ड्रेस खाकी रंग की होती है और उसके कंधे पर तीन स्टार लगे हुए होते हैं। हालांकि पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर भी तीन स्टार लगे हुए होते हैं परंतु इन दोनों में फर्क यह होता है कि जो पुलिस इंस्पेक्टर होता है,उसके कंधे पर लगे तीन स्टार के नीचे लाल काले रंग की पट्टी भी होती है,वही जो डीएसपी होता है,उसके कंधे पर सिर्फ तीन स्टार ही लगे हुए होते हैं।
डीएसपी बनने के लिए शारीरिक योग्यता
जो उम्मीदवार पुलिस डिपार्टमेंट मे डीएसपी का पद प्राप्त करना चाहता है, उसकी शारीरिक योग्यता के बारे में बात की जाए तो पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और उसकी छाती 84 सेंटीमीटर होना जरूरी है, वही महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। हालांकि यह अलग-अलग राज्यों की भर्ती के हिसाब से भिन्न भी हो सकती है, जिसकी ठीक-ठाक जानकारी आपको उस राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट में भर्ती के नोटिफिकेशन पर ही प्राप्त हो सकेगी।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको DSP क्या होता है? और DSP Full Form In Hindi की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर अभी भी आपके मन में What Is DSP Full Form In Hindi, DSP Kya Hai और Full Form Of DSP In Hindi को लेकर कोई सवाल हो तो, आप बेझिझक Comment Box में Comment कर पूछ सकते हैं।
अगर आपको DSP (Deputy Superintendent of Police) की जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने परिवार और दोस्तों के शेयर कर सकते है ताके DSP Kya Hai और DSP Full Form In Hindi के बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो सके।
More Full Form In Hindi
- Virus क्या होता है? Virus का फुल फॉर्म क्या होता है? Virus Full Form In Hindi
- LAC क्या होता है? LAC का फुल फॉर्म क्या होता है? LAC Full Form In Hindi
- SEO क्या होता है? SEO का फुल फॉर्म क्या होता है? SEO Full Form In Hindi
- Google क्या होता है? Google का फुल फॉर्म क्या होता है? Google Full Form In Hindi
- HIV क्या होता है? HIV का फुल फॉर्म क्या होता है? HIV Full Form In Hindi