CSR क्या होता है? CSR का फुल फॉर्म क्या होता है? CSR Full Form In Hindi

आज हम जानेंगे CSR का फुल फॉर्म क्या होता है? (CSR Full Form In Hindi) के बारे में क्योंकि दुनिया में ऐसी करोड़ों कंपनियां है,जो प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करती हैं और काफी अच्छा फायदा कमाती है,परंतु बदले में वह प्रकृति को जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं देती है, जिसके कारण प्रकृति के साथ-साथ इसका नुकसान इंसानों को भी उठाना पड़ता है। क्योंकि इन्ही कंपनियों के कारण उन्हें खराब हवा और खराब पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है

परंतु इन कंपनियों के द्वारा किसी भी प्रकार से डायरेक्ट तौर पर कोई मुआवजा उन लोगों को नहीं दिया जाता है, जो लोग इनके कारण परेशान होते हैं। इसीलिए हमारे देश की कंपनी के अलावा दुनिया की सभी कंपनियों के लिए यह आवश्यक बना दिया गया है कि वह अपनी इनकम में से कुछ हिस्सा ऐसे लोगों की भलाई के ऊपर खर्च करें जिनके कारण उन्हें असुविधा हुई है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि CSR का मतलब क्या होता है, CSR Ka Full Form Kya Hota Hai, CSR Meaning In Hindi, What Is CSR Full Form In Hindi की जानकारियां तो, आइए जानते है।

CSR का फुल फॉर्म क्या होता है? – What Is CSR Full Form In Hindi?

Csr Full Form
Csr Full Form

CSR : Corporate Social Responsibilities

CSR का Full Form “Corporate Social Responsibilities” होता है हिंदी में CSR का फुल फॉर्म “नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व” होता है। देश में साल 2014 में 1 अप्रैल को सीएसआर के नियम को लागू किया गया था।सीएसआर के नियम के तहत एक दायरा बनाया गया है, जिसमें ऐसी कंपनियों को शामिल किया गया है जिनकी सालाना नेटवर्थ 500 करोड रुपए या फिर सालाना इनकम 1000 करोड़ रुपए या फिर सालाना फायदा 5 करोड रुपए के आस-पास हो।

ऐसी हर कंपनी जो ऊपर बताई गई कैटेगरी में आती है, उसे अपने 3 साल के औसत फायदे का कम से कम 2% हिस्सा सीएसआर पर खर्च करना आवश्यक है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएसआर के नियम सिर्फ हमारी इंडियन कंपनी पर ही नहीं बल्कि ऐसी विदेशी कंपनियों पर भी लागू पड़ती है जिनकी ब्रांच,ऑफिस या फिर फैक्ट्री हमारे देश में स्थित है।

CSR के तहत कंपनियां किन क्षणों में भाग लेती हैं?

सीएसआर के अंतर्गत कंपनियां निम्न गतिविधियों में हिस्सा लेती है।

  1. नेशनल हेरिटेज, आर्ट और कल्चर की सिक्योरिटी , जिसमें हिस्टोरिकल इंपॉर्टेंस वाली बिल्डिंग और जगह एवं आर्ट शामिल हैं।
  2. ट्रेडिशनल आर्ट और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का काम और उनको आगे बढ़ने में सहायता करना।
  3. पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना।
  4. हॉस्टल की स्थापना, उनके लिए बिल्डिंग का निर्माण, देखरेख व संचालन।
  5. बूढ़े लोगों के लिए ओल्ड एज होम की स्थापना, उनके लिए इमारत का निर्माण, उनका संचालन और उनकी देखभाल।
  6. डे केयर केंद्रों की स्थापना, उनका रख-रखाव व संचालन,उनके लिए भवन का निर्माण,
  7. गरीब महिलाओं के लिए घर और हॉस्टल की उचित व्यवस्था करवाना।
  8. सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा मान्यता प्राप्त किए हुए एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मौजूद टेक्नोलॉजिकल इनक्यूबेटरओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना।
  9. शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम करना।
  10. मिट्टी, हवा और जल की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए काम करना।
  11. नेचुरल संसाधनों का संरक्षण।
  12. पारिस्थितिक संतुलन को सुनिश्चित करना।
  13. वनस्पतियों, जीव संरक्षण, पशु कल्याण, कृषि वानिकी का संरक्षण।
  14. गांव के डेवलपमेंट से संबंधित परियोजनाएं।
  15. जीविका वृद्धि संबंधी परियोजनाएं।
  16. हेल्थ एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना।
  17. ऐसे लोगों के लिए काम करना जो असमानता का दंश झेल रहे हैं,साथ ही आर्थिक रूप से भी पिछड़े हुए लोगों के लिए भी काम करना।
  18. ऐसे लोगों के लिए काम करना है जिनका भाई, पति या परिवार का कोई सदस्य किसी युद्ध में शहीद हो चुका है।

भारत में CSR नियम कब लागू किए गए थे?

हमारे देश में साल 2014 में 1 अप्रैल को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी(CSR) नियम लागू हुआ था।इंडिया पहला ऐसा देश था, जिसने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी(CSR) नियम को लागू किया था।

इंडिया में सीएसआर पर खर्च करने वाली टॉप 10 कंपनियां

  1. Relaince industries :760.6 Crore
  2. ongc:495.2 Crore
  3. infosys:239.5 Crore
  4. tcs:219 Crore
  5. itc:214.1 Crore
  6. ntpc:205.2 Crore
  7. nmdc:188.7 Crore
  8. tata steel:171.5 Crore
  9. oil india:133.3 Crore
  10. wipro:132.7 Crore

CSR नियम किस धारा के अंतर्गत अनिवार्य किया गया?

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी नियम को कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के अंतर्गत प्रावधानों के द्वारा जरूरी बना दिया गया है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आपको CSR क्या होता है? और CSR Full Form In Hindi की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर अभी भी आपके मन में What Is CSR Full Form In Hindi, CSR Kya Hai और Full Form Of CSR In Hindi को लेकर कोई सवाल हो तो, आप बेझिझक Comment Box में Comment कर पूछ सकते हैं।

अगर आपको CSR (Corporate Social Responsibilities) की जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने परिवार और दोस्तों के शेयर कर सकते है ताके CSR Kya Hai और CSR Full Form In Hindi के बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो सके।

More Full Form In Hindi

Khushi 1
Author Bio

मैं Regular Loot ब्लॉग की संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूँ। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी साझा करती हूँ। ❤️ Contact us via Email - ainain6971@gmail.com